एक्सप्लोरर

Wheat Procurement: इस राज्य में किसानों पर कहर बनकर टूटी बारिश... मंडी में रखा गेहूं भी भीगा

खराब मौसम किसानों का पीछा नहीं छोड़ रहा है. राजस्थान में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ है. यहां किसानों का मंडी में रखा गेहूं तक भीग गया है.

Wheat Procurement In Rajasthan: देश में गेहूं की कटाई तेज हो गई है. किसान गेहूं लेकर मंडी में बेचने के लिए जा रहे हैं. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में गेहूं खरीद की कार्रवाई शुरू हो चुकी है. राज्य सरकार किसानों की गेहूं खरीद की हर संभव कोशिश कर रही है. काफी संख्या में किसान गेहूं को मंडी मेें लेकर पहुंच चुके हैं. वहीं राज्य सरकार के निर्देश पर मंडी अधिकारी जल्द से जल्द गेहूं खरीद में जुटे हुए हैं. लेकिन अब इस राज्य से गेहूं खरीद को लेकर राहत की खबर नहीं है. यहां बारिश पड़ने से किसानों को खासा नुकसान हुआ है. 

राजस्थान में ओलावृष्टि होने से हुआ नुकसान

राजस्थान में बारिश होने से किसानों को नुकसान हुआ है. दरअसल, सोमवार तक आसमान साफ था. लेकिन मंगलवार को हालात एकदम बदले और काले बादल छा गए. तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है. खेतों में पड़ा गेहूं भी भग गया है. 

मोहनगढ़ इलाके में सबसे अधिक गेहूं प्रभावित

मीडिया रिपेार्ट के अनुसार, जैसलमेन के मोहनगढ़ इलाके में किसानों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है. यहां मंडियों में रखा गेहूं, ईसबगोल भी बारिश की चपेट में आ गई है. गेहूं अधिक भीगने से इसका असर गेहूं की क्वालिटी पर देखने को मिल सकता है. वहीं, किसानों का कहना है कि बारिश मंे गेहूं भीगने से मंडी में बिकने की संभावना बहुत कम है. इससे गेहूं की क्वालिटी भी बहुत अधिक डाउन हो जाएगी. कर्जा लेकर खेती की, ऐसे में नुकसान होने से किसान परेशान है. सुल्ताना, रामगढ़, नेहड़ाई, सुथारवाला और मोहनगढ़ में अधिक बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ है. 

इस साल देश में कम हो रही गेहूं खरीद

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले साल के मुकाबले इस साल गेहूं खरीद की रफ्तार कुछ सुस्त देखने को मिल रही है. 16 अप्रैल तक देश में 41 लाख टन गेहूं खरीद पहुंची है. एक साल पहले इस समय तक 50 लाख टन गेहूं खरीद हुई थी. गेहूं खरीद के मौजूदा आंकड़ें देखकर खुद केंद्र सरकार परेशान है. हालांकि आने वाले दिनों में गेहूं खरीद में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है. 

ये भी पढ़ें: Vegetables Price: गर्मी से भी बढ़ गई महंगाई, बाजार में 30 प्रतिशत तक बढ़े सब्जियों के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cow Dung Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
monsoon cattle care: मानसून में मवेशियों का रखें खास ख्याल, इन गंभीर बीमारियों का रहता है खतरा
मानसून में मवेशियों का रखें खास ख्याल, इन गंभीर बीमारियों का रहता है खतरा
Black Apple Farming: अपने फार्म हाउस पर ऐसे उगाएं ब्लैक डायमंड एप्पल, पैसों की होगी बारिश
अपने फार्म हाउस पर ऐसे उगाएं ब्लैक डायमंड एप्पल, पैसों की होगी बारिश

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget