एक्सप्लोरर

Agriculture Advisory: खेत को खोखला-फसल को सफा-चट्ट कर देंगे ये चूहा-छछूंदर, विशेषज्ञ ने बताये रोकथाम के उपाय

Crop Management:अनाज के भंडार घरों से लेकर खेत-फसलों में भी ये चूहे काफी नुकसान करते हैं. ऐसे में कृषि विशषेज्ञों ने चूहों की रोकथाम के लिये कुछ उपाय सुझाये हैं, जिनसे चूहे खेतों से दूर रहेंगे.

Rat-Mole Control in Crop: खेत-खलिहान और फसल में चूहे-छछूंदरों का आंतक बढ़ता जा रहा है. कई इलाकों में चूहों ने खेतों को खोखला करके अपने बिल बना लिये हैं. वैसे तो ये समस्या सालभर बनी रहती है, लेकिन असल परेशानी तब आती है, जब फसल पककर तैयार हो जाती है और ये चूहे और छछूंदर रातों-रात फसल में दावत करने बैठ जाते हैं. इससे पसल की क्वालिटी पर बुरा असर पड़ता ही है, साथ ही किसानों को भी काफी नुकसान हो जाता है.

आंकड़ों के मुताबिक,  छछूंदर और चूहों के आंतक से फसल को 5 से 15 प्रतिशत तक नुकसान होता है. वहीं अनाज के भंडार घरों में भी ये चूहे गंदगी मचाकर काफी नुकसान करते हैं. ऐसे में कृषि विशषेज्ञों ने चूहों की रोकथाम के लिये कुछ उपाय सुझाये हैं, जिससे चूहों मरेंगे भी नहीं और खेतों से दूर भी रहेंगे.

इस तरह करें रोकथाम
एक रिसर्च के मुताबिक, चूहों का आंतक काफी चिंताजनक विषय है. ये जीव साल भर के अंदर 800 से 1200 तक की संख्या बना सकते हैं. इतना ही नहीं, ये 3 से 7 दिन तक बिना खाये-पिये रह सकते हैं. खासकर रेगिस्तानी इलाकों में तो चूहा साल भर तक बिना पानी के जिंदा रहता है. इसी से अंदाजा लगा सकता हैं कि ये फसलों को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं.

  • खेत-खलिहान से चूहों और छछूंदरों की रोकथाम के लिय 1 ग्राम चूहा नाशक रसायन जिंक फास्फाइड को 48 ग्राम भुने चने और 1 ग्राम सरसों के तेल के साथ मिलायें और चूहों के लिये चारा तैयार करके बिल के पास रख दें.
  • विशेषज्ञों की सलाह पर 3 से 4 ग्राम एल्यूमिनियम फास्फाइड दवा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस दवा को चूहों के बिल में रखकर बिल को बंद कर दें. इस दवा से निकलने वाली गैस चूहों को बहोश कर देती है.
  • अगर चूहा कोई दवा खाने के बाद मर जाये तो उसे फेंकने के बजाय गड्ढे में दबा देना चाहिये. इससे बीमारी फैलने की संभावना नहीं रहती.

अपनायें ये देसी उपाय
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, चूहों को मीठा काफी पसंद होता है. यही चूहों को भगाने का भी काम करता है. इसके लिये जलेबी का पाक लेकर उसमें रुई की गोलियों को डुबोयें और गोली ठीक तरह से भीग जाये तो चूहे के बिल के पास रख दें. अब चूहा इसे मीठा समझ के खा लेगा. ये गोलियां चूहों की आंत में फंस जाती है, जिससे चूहे मर जाता है.

प्याज की खुशबू भी चूहों को बर्दाश्त नहीं होती, इसलिये चूहों के बिल या खेत के आस-पास प्याज के कुछ टुकड़ों को छोड़ सकते हैं. इसके अलावा लाल मिर्ची को भी चूहा और छछूंदरों को भगाने का असरकारी तरीका मानते हैं. चूहों के बिल के पास या खेत के चारों तरफ लाल मिर्च का पाउडर भी छिड़क सकते हैं. इंसानों के बाल से भी चूहे और छछूंदर काफी डरते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-

यूपी के किसानों को सब्सिडी पर मिल रहे हैं सोलर पंप, यहां करें बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर साल एक ही फसल... इससे मिट्टी को कितना नुकसान?
हर साल एक ही फसल... इससे मिट्टी को कितना नुकसान?
केमिकल खाद छोड़िए अब घर पर बनाइए देसी खाद, जान लें तरीके
केमिकल खाद छोड़िए अब घर पर बनाइए देसी खाद, जान लें तरीके
10 लीटर की बाल्टी में कौन-कौन सी सब्जियां उग सकती हैं? देखें गार्डनिंग टिप्स
10 लीटर की बाल्टी में कौन-कौन सी सब्जियां उग सकती हैं? देखें गार्डनिंग टिप्स
बारिश में पशुओं की सेहत के लिए अपनाएं ये टिप्स
बारिश में गाय-भैंस की सेहत के लिए अपनाएं ये टिप्स

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget