एक्सप्लोरर

PM Kusum Yojana: 'पहले आओ-पहले पाओ' की तर्ज पर किसानों को मिल रहे हैं सोलर पंप, यहां बुकिंग कर पायें अनुदान

Subsidy on Solar Pump: प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत यूपी सरकार किसानों को सोलर पंप की खरीद और वितरण पर अनुदान दे रही है. इसके लिये 'पहले आओ, पहले पाओ' की तर्ज पर इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा.

Solar Pump Distribution: जलवायु परिवर्तन के कारण कई राज्यों में मानसून का रुख साफ नहीं रहा. कुछ राज्यों में तेज बारिश के कारण फसलों में पानी भर गया तो कहीं सूखा पड़ने के कारण बुवाई ही नहीं हो पाई.  जलाशयों से सूखने के कारण फसलों की सिंचाई अभी भी बड़ी समस्या बनी हुई है. कई किसानों को सिंचाई साधनों पर अलग से भी खर्च करना पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है और मुनाफा ना के बराबर ही है. ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत पहुंचाने का फैसला किया है. राज्य के किसानों को अब सिंचाई के लिये सोलर पंप की खरीद पर अनुदान (Subsidy on Solar Pump) दिया जा रहा है. इस योजना के तहत किसानों को उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के पोर्टल www.upagriculture.com पर आवेदन/रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर लाभार्थी किसानों को चुना जायेगा. 

सोलर पंप पर सब्सिडी
पिछले दिनों ही उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों को पीएम किसान कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के तहत सोलर पंप की खरीद पर सब्सिडी देने का फैसला किया था. अब रबी सीजन से पहले यूपी सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके किसानों से पंजीकरण और बुकिंग करने को कहा है. इतना ही नहीं, राज्य सरकार ने 20, 21 और 22 अक्टूबर को अनुदान पर सोलर पंप वितरित करने का भी फैसला किया है. इसके लिये जिलों की सूची कुछ इस प्रकार है-

  • 20 अक्टूबर 2022 को सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, अयोध्या, लखनऊ और गोरखपुर मंडल के सभी जिलो में सोलर पंप वितरित किये जायेंगे.
  • 21 अक्टूबर 2022 को आगरा, बरेली, मुरादाबाद, देवीपाटन, आजमगढ़ और बस्ती मंडल के सभी जिलों में सोलर पंप का वितरण होगा.
  • 22 अक्टूबर 2022 को कानपुर  प्रयागराज, झांसी, चित्रकुट, मिर्जापुर, वाराणसी मंडल के सभी जिलों में सोलर पंप की खरीद पर अनुदान दिया जायेगा.


PM Kusum Yojana: 'पहले आओ-पहले पाओ' की तर्ज पर किसानों को मिल रहे हैं सोलर पंप, यहां बुकिंग कर पायें अनुदान

यहां करें पंजीकरण
पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप पर सब्सिडी का लाभ लेना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.upagriculture.com पर पंजीकरण करवायें.

  • ऑनलाइन पंजीकरण करने पर किसान को टोकन जनरेट कर दिया जायेगा. इसके बाद किसानों को एक धनराशि सप्ताहभर के अंदर इंडियन बैंक की शाखा में जमा करवानी होगी.
  • इस प्रक्रिया को पूरा ना करने पर किसान का आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा और सब्सिडी का लाभ भी नहीं मिलेगा.
  • इतना ही नहीं, सोलर पंप के लिये 2 एचपी के लिये 4 इंच, 3-5 एचपी के लिये 6 इंच और 7.5-10 एचपी के लिये 8 इंच की बोरिंग भी किसान को खुद ही करवानी होगी. 

वरदान साबित होगा ये कदम
जाहिर है कि जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों के कारण देश के कई राज्यों में ठीक तरह से बारिश नहीं हो पाई, जिसके कारण जलाशयों में पानी नहीं पहुंच पाया. अब हालात ये है कि रबी फसलों की बुवाई के समय खेतों की नमी भी लगभग खत्म होती जा रही है. किसानों को सिंचाई के लिये डीजल की खरीद काफी मंहगी पड़ती है. ऐसे में अब उत्तर प्रदेश सरकार सोलर पंप को तवज्जो दे रही है. इस योजना के तहत अब बिजली रहित इलाकों में डीजल और दूसरे सिंचाई यंत्रों को भी सोलर पंप में बदलने का भी काम किया जायेगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-

मछली पालन के लिये बीज, फीड से लेकर हेचरी के लिये 75% सब्सिडी का ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Crops For Desert Farming: रेगिस्तान में किन फसलों की खेती देगी मुनाफा, यहां जान लीजिए
रेगिस्तान में किन फसलों की खेती देगी मुनाफा, यहां जान लीजिए
Milk to Curd Business: 100 लीटर दूध से कितना दही जमाकर कितना मुनाफा कमाते हैं डेयरी वाले?
100 लीटर दूध से कितना दही जमाकर कितना मुनाफा कमाते हैं डेयरी वाले?
Marigold Cultivation: गेंदा साल में कितनी बार उगाया जा सकता है, इससे कितनी होती है कमाई
गेंदा साल में कितनी बार उगाया जा सकता है, इससे कितनी होती है कमाई
T2T Genome India: अब आएगी दाल क्रांति, वैज्ञानिकों ने तैयार किया अरहर का पहला T2T जीनोम
अब आएगी दाल क्रांति, वैज्ञानिकों ने तैयार किया अरहर का पहला T2T जीनोम

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget