एक्सप्लोरर

Agriculture Advisory: बारिश का पानी भरने से धान में पैदा हो रही हैं ये तीन मुसीबत, एक्सपर्ट ने बताये बचाव के उपाय

Paddy Crop Management: मानसून में देरी के कारण देश के कई इलाकों में धान की फसल में पानी भरने से नुकसान हुआ है. ऐसे में विशेषज्ञों ने फसल से पानी की निकासी और कीट नियंत्रण करने की सलाह दी है.

Paddy Harvesting: इस साल मानसून में देरी के कारण धान की कटाई (Paddy Harvesting) के बीच ही आफत की बारिश हो गई. इससे कई इलाकों में धान फसलें बिछ गईं तो कुछ इलाकों में धान की फसलों में पानी भरा (Water in Paddy) हुआ है. देश के कई इलाकों से अब धान की फसल में कीट-रोग मंडराने (Paddy Crop Loss) की खबरें भी सामने आ रही हैं. खासकर काला नमक धान (kala Namak Paddy) की प्रजाति में  बारिश के कारण फसल काफी कमजोर हो गई है. अब भीगे हुए धान की कटाई तो नहीं की जा सकती, इसलिये विशेषज्ञों ने धान की जल भरवा वाली फसलों से जल निकासी के साथ-साथ कीट-रोग नियंत्रण (Paddy Crop management) करने की सलाह दी है. इसकी मदद से किसान फसल के गलने या सड़ने से पहले ही बड़े नुकसान से बच सकते हैं.

भूरा फुदका कीट
भूरा फुदका कीट को ब्राउन हॉपर भी कहते हैं, जो पानी भरने के कारण फसल में पनपता है. इसकी रोकथाम के लिये सबसे पहले  खेतों से पानी निकाल दें और यूरिया का इस्तेमाल ना करें.

  • ब्राउन हॉपर की रोकथाम के लिये 5% नीम की गुठली का 10 लीटर अर्क से प्रति एकड़ खेतों में छिड़काव करना चहिये.
  • किसान चाहें तो डाईनोटेफुरान 20 एसजी की 200 ग्राम या 300 ग्राम पाईमेट्रोजिन 50 WG को 150-200 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की फसल पर भी छिड़क सकते हैं.

तना छेदक कीट
धान की पकी-पकाई फसल पर तना छेदक कीट का खतरा मंडरा सकता है. इस कीट के कारण धान के पौधों की आगे और पीछे की बालियां सूख जाती है और उनमें दाने नहीं बनते. 

  • इसकी रोकथाम के लिये 20 किग्रा. कार्टाप हाइड्रोक्लोराइड 4G को प्रति हेक्टेयर खेत के हिसाब से छिड़क सकते हैं.
  • इसके लिये फिप्रोनिल 0.6% जीआर या क्लोरेन्ट्रियानीलीप्रोल 0.4% जीआर की 10 किग्रा मात्रा भी प्रति हेक्टेयर की दर से काफी रहती है.
  • विशेषज्ञों के मुताबिक, 150 मिली. क्लोरेन्ट्रियानीलीप्रोल 18.5 SC या 50 मिली. फ्लूबेंडामाइड 39.35 SS को 150-200 लीटर पानी के साथ प्रति हेक्टेयर फसल पर भी छिड़क सकते हैं.

झोंका रोग
धान में झौंका रोग के कारण धान के पौधों (Paddy Plants) की पत्तियों पर आंख या नाव के आकार के भूरे धब्बे बन जाते हैं. इससे बाली की डलों पर भी भूरा धब्बा (Disease in Paddy Crop)  जमने लगता है और दाने नहीं बन पाते.

  • इसकी रोकथाम के लिये 1 किग्रा. कार्बेंडाजिम को 800-1000 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर फसल के हिसाब से छिड़काव करें.
  • किसान चाहें तो ट्राइसाइक्लाजोल या हेक्साकोनाजोल की 1 किग्रा. मात्रा को 800-1000 लीटर पानी के साथ भी प्रति हेक्टेयर पर छिड़क (Pesticide in Paddy) सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Success Story: गोबर, गौमूत्र, घास से बना दी एक अनोखी खाद, खेतों से 30% ज्यादा प्रॉडक्शन लेकर बचाया कीटनाशकों का खर्च

Success Story: बंजर पड़ी जमीन पर लगाये चंदन-रुद्राक्ष और अंजीर के पौधे, 71 की उम्र में भी जैविक खेती से कमाते हैं लाखों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
Cocoa Farming: अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
इस राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका, दाल मिल खोलने पर सरकार देगी 25 लाख की सब्सिडी
इस राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका, दाल मिल खोलने पर सरकार देगी 25 लाख की सब्सिडी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget