एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: गेहूं कटाई से पहले सस्ते दाम पर मिल रहे स्ट्रॉ रीपर और मल्चर, इस लिंक पर 6 फरवरी तक तक दें डायरेक्ट आवेदन

कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी विभाग की ओर से किसानों को रीपर, स्ट्रॉ रीपर और मल्चर सब्सिडी पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं. आवेदन की तरीख भी 6 फरवरी तक बढ़ा दी गई है.

Agri Machinery Subsidy: आज के आधुनिक दौर में हर काम मशीनों से हो रहा है. चाहे घर के अंदर हो या खेत-खलिहानों में, एक बटन दबाते ही आधे से ज्यादा काम निपट जाते हैं. कुछ कृषि कार्यों को पूरा करने में कई दिन का समय लग जाता था, लेकिन आज एडवांस मशीनरी ने चंद मिनटों में इस काम को मुमकिन बना दिया है. कई कृषि यंत्रों की कीमत काफी अधिक होती है, इसलिए राज्य सरकार इन्हें सब्सिडी पर उपलब्ध करवाती हैं. इस कड़ी में मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने भी कृषि यंत्र अुदान योजना चलाई है, जिसके तहत मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी विभाग की ओर से किसानों को रीपर, श्रेडर और मल्चर की खरीद पर 40 से 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है.

सरकार ने बढ़ाई आवेदन की तारीख 
मध्य प्रदेश कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी पाने के लिए आवेदन की तारीख को 6 फरवरी तक बढ़ा दिया है. इस तरीख तक किसानों के आवेदन प्राप्त करके 7 फरवरी को दोपहर 12 बजे लौटरी निकाली जाएगी. किसानों की लिस्ट या वेटिंग लिस्ट को शाम 4 बजे तक पोर्टल पर प्रदर्शित कर दिया जाएगा.

किसानों को जमा करना होगा ड्राफ्ट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में रीपर, स्ट्रॉ रीपर, मल्चर और श्रेडर की खरीद पर सब्सिडी पाने के लिए किसानों ने आवेदन तो कर दिया है, लेकिन डिमांड ड्राफ्ट सब्मिट नहीं किया. किसानों को बता दें कि आवेदन करते समय स्ट्रॉ रीपर के लिए 10,000 रुपये, स्वचालित रीपर या ट्रैक्टर रीपर के लिए 5,000 रुपये का ड्राफ्ट बनवाना अनिवार्य है. अधिक जानकारी के लिए कृषि यंत्रों की जिलेवार सूची ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर भी चेक कर सकते हैं.

यहां करें आवेदन
यदि आप भी मध्य प्रदेश के किसान हैं तो कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ पाने के लिए एमपी कृषि अभियांत्रिकी विभाग की ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं. कृषि विभाग ने आवेदन की तारीख 6 फरवरी तक बढ़ा दी है.

किसान चाहें को ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर सुबह 12 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इस बीच आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक ड्राफ्ट की स्कैन कॉपी, बैंक खाता वितरण के लिए पासबुक की कॉपी,  खेत के कागजात (जमाबंदी, बी-1, खतरा-खतौनी), ट्रैक्टर की आरसी, पोसपोर्ट साइज फोटो और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आदि के साथ ई-मित्र केंद्र या सीएससी सेंटर की मदद से https://dbt.mpdage.org पर अप्लाई कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- इस स्कीम से हाईटेक हो जाएगी बागवानी, एडवांस कृषि यंत्रों पर 1 लाख तक का अनुदान, ये मौका ना गवाएं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों की हुई चांदी! MSP से 1,700 रुपये ज्यादा मिल रहा इस फसल का भाव
किसानों की हुई चांदी! MSP से 1,700 रुपये ज्यादा मिल रहा इस फसल का भाव
दो बीघा में बो दें हरा धनिया, फिर देखें कमाल, छप्परफाड़ होगी कमाई
दो बीघा में बो दें हरा धनिया, फिर देखें कमाल, छप्परफाड़ होगी कमाई
फसल में रोग लगने से पहले दिखते हैं ये संकेत, किसान न करें नजरअंदाज
फसल में रोग लगने से पहले दिखते हैं ये संकेत, किसान न करें नजरअंदाज
दूध में पानी मिलाते पकड़े जाने पर कितनी होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
दूध में पानी मिलाते पकड़े जाने पर कितनी होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget