एक्सप्लोरर

Sunflower Cultivation: मात्र 3 महीने में बंपर मुनाफा देगी सूरजमुखी की ये किस्में, खेती से पहले जान लें जरूरी बातें

Sunflower Farming Technique: सूरजमुखी की फसल के लिये खेत में पर्याप्त नमी की जरूरत नहीं होती, बल्कि फसल की बढ़वार और बेहतर परागण के लिये साथ में मधुमक्खी पालन करने की सलाह दी जाती है.

Top Varieties of Sunflower: सूरजमुखी  एक सदाबहार फसल है, जिसकी खेती रबी, खरीफ और जायद तीनों सीजनों में की जाती है. यह एख नकदी फसल है, जिसकी खेती बीज (Sunflower Seeds) और तेल का उत्पादन (Sunflower Oil) लेने के लिये की जाती है. बेशक सूरजमुखी की फसल (Sunflower Crop) किसानों को ज्यादा मुनाफा नहीं दे पा रही, लेकिन इसके बावजूद कर्नाटक(Karnataka), आंध्र प्रदेश(Andhra Pradesh), उड़ीसा(Odisha), महाराष्ट्र(Maharashtra), तमिलनाडु(Tamil Nadu) और बिहार (Bihar) के किसान बड़े पैमाने पर इसकी खेती करते हैं.

इसकी फसल से अच्छी कमाई के लिये मार्च के महीने में इसकी बुवाई करना चाहिये. इस समय फसल की बढ़वार तेजी से होती है और ये 90 से 100 दिनों के बीच पककर तैयार हो जाती है. इसके बीजों में 40 से 50 फीसदी तेल पाया जाता है, जिसमें मौजूद लिनोलिइक अम्ल (Linoleic Acid) शरीर में फैट को बढ़ने से रोकता है. भारत की फिटनेस फ्रिक आबादी आजकल इसी का सेवन कर रही है, इसलिये आने वाले समय में इसकी बढ़ती मांग किसानों को लाभान्वित कर सकती है.

इस तरह करें सूरजमुखी की खेती (Bee Keeping with Sunflower Cultivation)
जीवांश और कार्बनिक पदार्थों से भरपूर बलुई और हल्की दोमट मिट्टी में सूरजमुखी की खेती करके अच्छा उत्पादन ले सकते हैं. सूरजमुखी की फसल के लिये खेत में पर्याप्त नमी की जरूरत नहीं होती, बल्कि फसल की बढ़वार और बेहतर परागण के लिये साथ में मधुमक्खी पालन (Honey Farming with Sunflower Cultivation)  करने की सलाह दी जाती है. इससे शहद उत्पादन (Honey Production from Sunflower Crop) के जरिये अतिरिक्त आमदनी भी कमाकर और सूरजमुखी की क्वालिटी भी बनाये रख सकते हैं.


Sunflower Cultivation: मात्र 3 महीने में बंपर मुनाफा देगी सूरजमुखी की ये किस्में, खेती से पहले जान लें जरूरी बातें

ये हैं सूरजमुखी बीज की उन्नत किस्में (Advanced Varieties of Sunflower Seed)
सूरजमुखी की खेती के लिये इसकी उन्नत किस्म के बीजों का ही चुनाव करना चाहिये, जिससे ज्यादा से ज्यादा बीजों और तेल का उत्पादन लिया जा सके. पूरी दुनिया में सूरजमुखी की किस्मों का वर्गीकरण कंपोजिट (Composite Varieties of Sunflower) और हाइब्रिड (Hybrid Varieties of Sunflower) के आधार पर किया गया है. 

  • जहां इसकी कंपोजिट किस्मों में माडर्न और सूर्या का नाम लिया जाता है तो वहीं इसकी हाइब्रिड किस्मों में केवीएसएच-1, एसएच-3222, एमएसएफएच-17 व वीएसएफ-1 आदि शामिल हैं.  
  • भारत में सूरजमुखी की ईसी-68414, ईसी-68415,  ईसी-69874, सनराइज सेलेक्शन, मार्डन सूर्या, ज्वालामुखी किस्में भी किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
  • सूरजमुखी की हाईब्रिड किस्मों की खेती के लिये 5-6 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर और कंपोजिट किस्मों की खेती के लिये प्रति हेक्टेयर 12-15 किलोग्राम बीज पर्याप्त रहते हैं.


Sunflower Cultivation: मात्र 3 महीने में बंपर मुनाफा देगी सूरजमुखी की ये किस्में, खेती से पहले जान लें जरूरी बातें

इन बातों का रखें खास ख्याल (Precautions for Sunflower Cultivation)
सूरजमुखी की खेती के लिये जमीन को जुताईयां लगाकर इथ्रेल छिड़ककर तैयार करें.

  • इसके बाद बुवाई के लिये सूरजमुखी की हाइब्रिड और उन्नत किस्मों का ही चुनाव करें.
  • अच्छी पैदावार के लिये खेत में गोबर की सड़ी खाद या वर्मी कंपोस्ट डालने की सलाह दी जाती है. 
  • किसान चाहें को मिट्टी की जांच के आधार पर नाइट्रोजन, फास्फोरस,पोटेशियम, गन्धक तथा सूक्ष्म तत्व जैसे बोरॉन एवं जिंक जैसे पोषक तत्वों का इस्तेमाल भी सकते हैं.
  • सूरजमुखी की फसल से फूल निकलते समय बोरेक्स का छिड़काव किया जाता है, ताकि बीजों की गुणवत्ता कायम रहे.
  • नील गाय और चिड़ियों से फसल की सुरक्षा के लिये बड़े स्तर पर इसकी खेती करनी चाहिये और खेत की मेडबंदी पर भी ध्यान देना चाहिये.

सूरजमुखी की खेती से फायदा (Benefits of Sunflower Cultivation)
जाहिर है कि सूरजमुखी की खेती तेल (Sunflower Oil)  के उद्देश्य से की जाती है, लेकिन कई कंपनियां इसके ब्यूटी प्रॉडक्ट्स (Beauty Products of Sunflower) भी बनाते हैं. खाद्य तेल (Sunflower Edible Oil) के अलावा इसे औषधीय तेल (Sunflower Herbal Oil)  के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. बाजार में सालभर इसकी मांग बनी रहती है, इसलिये किसानों के लिये इसकी उन्नत खेती फायदे का सौदा साबित हो सकती है.


Sunflower Cultivation: मात्र 3 महीने में बंपर मुनाफा देगी सूरजमुखी की ये किस्में, खेती से पहले जान लें जरूरी बातें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Quinoa Farming: बाजार में बढ़ रही है पोषक अनाज किनोवा की मांग, कम मेहनत में खेती करके कमायें 2.5 लाख तक का मुनाफा

Rabi Season Crops: आने वाले रबी सीजन में जरूर करें इन प्रमुख फसलों की खेती, कुछ ही समय में बना देंगी मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
फार्मर आईडी के क्या-क्या हैं फायदे? सरकार ने 5 महीने पहले पूरा किया लक्ष्य
फार्मर आईडी के क्या-क्या हैं फायदे? सरकार ने 5 महीने पहले पूरा किया लक्ष्य
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
DAP और यूरिया में क्या अंतर है, किसका इस्तेमाल कब होता है?
DAP और यूरिया में क्या अंतर है, किसका इस्तेमाल कब होता है?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget