एक्सप्लोरर

Fishries: रंगीन-सजावटी मछलियां खोल देंगी आपकी किस्मत, लाखों के इस कारोबार के लिए सरकार भी दे रही सब्सिडी

Fish Farming: रंगीन मछलियों को गुड लक का साइन मानते हैं. अब ये मछलियां किसानों की भी किस्मत खोल सकती है. इन रंगीन-सजावटी मछलियों को पालने के लिए शुरुआती खर्च में सरकार भी 60% अनुदान देती है.

Ornamental Fish Farming: शहरों में रंगीन-सजावटी मछलियां पालने का काफी ट्रेंड है. लोग इसे सीधा गुड लक और सकारात्मकता के नजरिए से देखते हैं, इसलिए घरों के अंगर एक्वेरियम में रंगीन और सजावटी मछलियां पाली जाती हैं और रोजाना उन्हें दाना दिया जाता है. यह शौक अब धीरे-धीरे छोटे शहरों की ओर बढ़ता जा रहा है. खासतौर पर गांव में अब किसानों को रंगीन और सजावटी मछलियां पालने के लिए सरकार आर्थिक मदद भी दे रही है. किसान चाहें तो इस मौके का लाभ लेकर अपने घर के अंदर ही या अलग से यूनिट लगाकर ऑर्नामेंटल फिश फार्मिंग कर सकते हैं.

सजावटी मछली पालन के लिए सब्सिडी
यदि आप भी किसान हैं और खेती के साथ-साथ कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सजावटी मछली पालन करके अतिरिक्त आमदनी कमा सकते हैं. अच्छी बात यह है कि ऑर्नामेंटल फिश फार्मिंग बेहद ही कम मेहनत का काम है. यदि मछलियां पालने का शौक है तो इस बिजनेस से अच्छा मुनाफा भी ले सकते हैं.

इस बिजनेस में शुरुआती लागत भी कम ही आती है, क्योंकि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत ऑर्नामेंट फिश फार्मिंग यानी सजावटी मछली पालन के लिए आर्थिक मदद दी जाती है. इस स्कीम से महिला लाभार्थियों को 60 प्रतिशत और पुरुष लाभार्थियों को 40 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है.

कितना खर्च-कितना अनुदान
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर गांव में सजावटी मछली पालन करना आसान होता है, क्योंकि वहां घर के बैकयार्ड में ज्यादातर जगह खाली पड़ी रहती है. ऐसे में वहां ऑर्नामेंटल फिश फार्मिंग की यूनिट लगाकर संसाधनों का सही इस्तेमाल और अतिरिक्त आय ले सकते हैं.

यदि छोटी यूनिट लगा रहे हैं तो कुल लागत पर 3 लाख रुपये, मीडियम यूनिट पर 8 लाख रुपये और बड़े लेवल पर ऑर्नामेंटल फिश फार्मिंग के लिए 25 लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है.

यदि घर के बैकयार्ड में शेड डालकर रंगीन-सजावटी मछलियों की यूनिट लगा रहे हैं तो 60,000 से 70,000 रुपये का खर्चा आ जाएगा, जिस पर सरकार की तरफ से 60 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल जाएगी.

कैसे पालते हैं सजावटी मछलियां
साधारण प्रजाति की मछलियां फूड कैटेगरी में आती है, जिन्हें पालने के लिए हर काम में सावधानी रखनी पड़ती है, लेकिन सजावटी मछली पालन इतनी मशक्कत का काम नहीं है, हालांकि प्रबंधन की जरूरत तो इस काम में भी होती है. यूनिट में पानी और बिजली की आपूर्ति बनी रहनी चाहिए.

बेहतर क्वालिटी के ब्रूड स्टॉक और मछलियों के लिए सही चारे का भी इंतजाम होना चाहिए, जिससे मछलियां स्वस्थ और सुरक्षित रहें. फिर आप चाहें तो इन मछलियों की मार्केटिंग के लिए शहर में दुकान खोल सकते हैं या फिर सप्लायर के तौर पर भी काम कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- ये मौका ना गवाएं... देश-विदेश में बढ़ रही इस लकड़ी की डिमांड, खेती के लिए पूरा पैसा देगी सरकार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Tomato Farming Tips: टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय
टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय
गांव में शुरू करें बत्तख पालन, होगी अच्छी कमाई
गांव में शुरू करें बत्तख पालन, होगी अच्छी कमाई
ड्रैगन फ्रूट खेती का सही मौसम, जानें कब मिलेगी बंपर पैदावार
ड्रैगन फ्रूट खेती का सही मौसम, जानें कब मिलेगी बंपर पैदावार
केले में लगाएं काली मिर्च और कर दें दफन, फिर देखिए जादू
केले में लगाएं काली मिर्च और कर दें दफन, फिर देखिए जादू

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget