एक्सप्लोरर

रंग-बिरंगे या डिजाइनर मोबाइल कवर यूज करते हैं तो इनके जरा ये नुकसान पढ़ लीजिए

अगर आप भी स्मार्टफोन पर मोबाइल कवर यूज करते हैं या नया फोन लेते ही मोबाइल कवर खरीदने के लिए दौड़ते हैं तो आज इसके नुकसान जान लीजिए. मोबाइल कवर की वजह से स्मार्टफोन में कई दिक्कतें आती हैं.

Disadvantages of Mobile Back Cover: अपने लिए एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने के लिए न जाने हम पहले कितने ऑप्शन ट्राई करते हैं और फिर अच्छे पैसे लगाकर एक बढ़िया फोन खरीदते हैं. फोन खरीदने के तुरंत बाद हम सब मोबाइल कवर ढूंढते हैं. मोबाइल कवर में भी हमें ऐसा कवर चाहिए होता है जो डिज़ाइनर हो या उसमें अलग पैटर्न हो और सबसे यूनिक दिखता हो. लड़कियों के मोबाइल कवर अगर आप देखेंगे तो आप चौंक जाएंगे. इन दिनों बाजार में प्लास्टिक मोबाइल केस भी आने लगे हैं. कई लोग तो आपने ऐसे देखे होंगे जो मोटे-मोटे रबर कवर स्मार्टफोन पर लगा लेते हैं.

अगर आप भी एक ऐसे ही व्यक्ति हैं जो मोबाइल फोन पर कवर चढ़ाकर रखता है तो आज इसके नुकसान जान लीजिए. मोबाइल कवर भले ही आपके स्मार्टफोन को प्रोटेक्शन प्रदान करते हैं लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं. ये नुकसान आपको एकदम पता नहीं लगते लेकिन लंबे समय तक जब आप कवर चढ़ाए रखते हैं तो फिर आपको रिजल्ट फोन पर दिखने लगता है.

मोबाइल कवर लगाने के ये हैं नुकसान

  1. अगर आप अपने स्मार्टफोन में रबर कवर, हार्ड प्लास्टिक कवर आदि का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके मोबाइल फोन की गर्मी को बाहर निकलने से रोकते हैं. जब आप लगातार फोन पर काम करते हैं तो आपने ये गौर किया होगा कि कई बार आपका मोबाइल फोन हीट-अप होने लगता है. ऐसी स्थिति में मोटे मोबाइल कवर स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को स्लो करते हैं क्योंकि फोन ज्यादा गर्म होने लगता है.
  2. स्मार्टफोन में कई प्रकार के सेंसर लगे होते हैं. अगर आप एक Ipaky कवर इस्तेमाल करते हैं तो इससे मोबाइल फोन चारों तरफ से ढक जाता है. इससे फिर मोबाइल के सेंसर प्रभावित होते हैं और नेटवर्क कनेक्टिविटी में दिक्कत आ सकती है.
  3. अगर आप एक ऐसा मोबाइल कवर यूज़ करते हैं जो ट्रांसपेरेंट है या क्लियर केस जैसा है तो ये कुछ ही दिनों में गंदा हो जाता है और आपके मोबाइल फोन के लुक को भद्दा बनाता है.
  4. स्मार्टफोन पर कवर लगाने का एक नुकसान ये भी है कि जब आप मोबाइल फोन पर कवर चढ़ाकर रखते हैं तो आप इसकी सफाई करना भूल जाते हैं जिसकी वजह से मोबाइल फोन के किनारों और बैक पैनल पर गंदगी जमा होते रहती है. इससे गन्दगी फिर स्पीकर ग्रिल और बैक पैनल पर लगे ग्लास में जमने लगती है और मोबाइल का लुक खराब होने लगता है. कई बार तो स्पीकर से आवाज आनी भी स्लो हो जाती है.
  5. स्मार्टफोन के लिए कवर खरीदने का एक नुकसान ये भी है कि आपको इसके लिए फिजूलखर्ची करनी पड़ती है. यानी पहले तो आप महंगे से महंगा स्मार्टफोन अपने लिए खरीदते हैं और फिर एक अच्छे कवर के लिए फिर पैसा खर्च करते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ लोग तो आईफोन के कवर के लिए 4 से 5,000 रुपये तक भी खर्च करते हैं. इतने में एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन आसानी से इन दिनों आ जाता है.

समझदारी इस बात में है

अगर आप मोबाइल फोन में कवर ​चढ़ाएं बिना नहीं रह सकते तो हमेशा कवर को खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि कवर एकदम पतला होना चाहिए जिससे ये मोबाइल फोन की परफॉर्मेंस पर असर न डालें. साथ ही हफ्ते में एक बार मोबाइल कवर को निकालकर स्मार्टफोन की सफाई जरूर करें. 

यह भी पढ़ें:

1 फरवरी को 3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा सैमसंग, लेने के लिए जेब में होने चाहिए इतने पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Android Users पर मंडरा रहा खतरा! फोन पर पूरा कब्जा कर सकता है ये खतरनाक मैलवेयर, जानिए कैसे बचें
Android Users पर मंडरा रहा खतरा! फोन पर पूरा कब्जा कर सकता है ये खतरनाक मैलवेयर, जानिए कैसे बचें
Instagram Plus: अब इंस्टाग्राम चलाने के लिए देने होंगे पैसे? आने वाला है नया सब्सक्रिप्शन मॉडल, मिलेंगे इतने सारे फीचर्स
Instagram Plus: अब इंस्टाग्राम चलाने के लिए देने होंगे पैसे? आने वाला है नया सब्सक्रिप्शन मॉडल, मिलेंगे इतने सारे फीचर्स
Laptop चार्ज करते ज्यादातर लोग करते हैं ये 5 गलतियां! संभल जाएं नहीं तो खराब हो जाएगा आपका डिवाइस, जानिए किन चीजों से बचना है
Laptop चार्ज करते ज्यादातर लोग करते हैं ये 5 गलतियां! संभल जाएं नहीं तो खराब हो जाएगा आपका डिवाइस, जानिए किन चीजों से बचना है
मैसेजिंग ऐप्स के लिए राहत! SIM Binding को लेकर डेडलाइन बढ़ा सकती है सरकार, जानिए क्या है वजह
मैसेजिंग ऐप्स के लिए राहत! SIM Binding को लेकर डेडलाइन बढ़ा सकती है सरकार, जानिए क्या है वजह

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
PBKS vs GT 1st Innings: पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
Video: ऑडी में निकलीं दादी, टशन ऐसा कि जवान भी फेल! 80 की उम्र में स्टाइल ने जीता इंटरनेट
ऑडी में निकलीं दादी, टशन ऐसा कि जवान भी फेल! 80 की उम्र में स्टाइल ने जीता इंटरनेट
इन पांच तरीकों से आप बन जाएंगे जीनियस पेरेंट्स, बच्चों के बिगड़ने का सवाल ही नहीं
इन पांच तरीकों से आप बन जाएंगे जीनियस पेरेंट्स, बच्चों के बिगड़ने का सवाल ही नहीं
Jamia Millia Islamia coaching 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया में सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए आवेदन, 1 अप्रैल से भरें जाएंगे फॉर्म
जामिया मिलिया इस्लामिया में सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए आवेदन, 1 अप्रैल से भरें जाएंगे फॉर्म
Embed widget