एक्सप्लोरर

1 फरवरी को 3 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा सैमसंग, लेने के लिए जेब में होने चाहिए इतने पैसे

Samsung New Phones: सैमसंग 1 फरवरी को S23 सीरीज के तहत 3 स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च करेगा. जानिए इनकी कीमत क्या होगी और कैसे इनकी प्री-बुकिंग करा सकते हैं.

Samsung Galaxy S23 Series: कोरियन कंपनी सैमसंग एक फरवरी को बाजार में S23 सीरीज लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज को लेकर लोग उत्सुक हैं क्योंकि ये एक प्रीमियम सीरीज होगी और इसमें कई जबरदस्त फीचर्स मिलने का दावा किया जा रहा है. S23 सीरीज के तहत कंपनी सैमसंग गैलेक्सी S23, गैलेक्सी S23 प्लस और गैलेक्सी S23 अल्ट्रा को लॉन्च करेगी. इस बीच इन तीनों ही स्मार्टफोन की कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है. जानिए कितने में आप इन स्मार्टफोन को खरीद पाएंगे. 

कीमत 

सैमसंग गैलेक्सी S23 के बेस मॉडल की कीमत करीब 79,999 रुपये हो सकती है. वहीं, इससे पहले जो रिपोर्ट सामने थी उसके मुताबिक बेस मॉडल के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 85,000 रुपये हो सकती है. सैमसंग गैलेक्सी S23 प्लस की कीमत करीब 89,999 रुपये हो सकती है जबकि गैलेक्सी S23 अल्ट्रा की कीमत 1,14,999 रुपये हो सकती है. ध्यान दें, स्टोरेज ऑप्शन के हिसाब से कीमत में बदलाव संभव है. सटीक जानकारी मोबाइल फोन के लांच होने के बाद ही सामने आएगी. 

ऐसे कर सकते हैं प्री-बुकिंग

सैमसंग ने S23 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है. आप स्मार्टफोन को 1,999 रुपये देकर अपने लिए प्री बुक कर सकते हैं. प्री बुकिंग पर आपको 5,000 रुपये तक का कैशबैक कंपनी की ओर से प्रदान किया जाएगा. सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज स्मार्टफोन की पहली ऐसी सीरीज है जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है. इस ग्लास को लेकर दावा किया जाता है कि ये कंक्रीट और डामर जैसी सतह पर भी मोबाइल के गिरने पर उसे बेहतर प्रोटेक्शन देता है.

जल्द लॉन्च होंगे वनप्लस के ये दो स्मार्टफोन

सैमसंग के बाद 7 फरवरी को चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस बाजार में दो नए स्मार्टफोन वनप्लस 11 5G और वनप्लस 11R को लॉन्च करेगी.  इन दोनों ही स्मार्टफोन में आपको 5000 एमएएच की बैटरी और 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलेगी. कीमत के लिहाज से देखें तो वनप्लस 11 5G, वनप्लस 11R की तुलना में महंगा होगा और इसमें आपको अच्छा कैमरा और प्रोसेसर मिलेगा. 

यह भी पढ़ें:

एंड्रॉइड के बजट में मिल रहा Iphone, इस मॉडल पर यहां मिल रहा डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP
Supreme Court on Gyanesh Kumar: विपक्ष Vs ज्ञानेश, अंतिम फैसला अभी है शेष! | BJP | Congress | ABP
Supreme Court Hearing on CEC Gyanesh: ज्ञानेश कुमार पर SC ने क्या कहा? | Congress | BJP | ABP News
Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरूप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरूप का इक्का'!
रामपुर जेल में बंद आजम खान से मिल सकते हैं अखिलेश यादव, पत्नी ने क्या बताया?
रामपुर जेल में बंद आजम खान से मिल सकते हैं अखिलेश यादव, पत्नी ने क्या बताया?
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
Embed widget