एक्सप्लोरर
चुनाव आयोग ने दिया विपक्ष को झटका, VVPAT-EVM को लेकर ये बड़ी मांग ठुकराई
चुनाव आयोग ने अपनी बैठक के बाद 22 विपक्षी पार्टियों की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि काउंटिंग से पहले वीवीपैट (VVPAT) की पर्चियों को गिना जाए. मंगलवार को देश की 22 मुख्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग के सामने ये मांग रखी थी कि काउंटिंग से पहले वीवीपैट के पर्चियों की गिनती हो, पर्ची और ईवीएम में समानता ना होने पर पूरी विधानसभा के वीवीपैट के पर्चियों को गिना जाए. हालांकि अब आयोग ने विपक्षी दलों की मांग को ठुकराकर ये साफ कर दिया है कि VVPAT पर्ची मिलान की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें






























