Dimple Yadav के नाम का ऐलान होने के बाद Aparna Yadav बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से क्यों मिली ?
सुबह समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी के लिए डिंपल यादव के नाम का ऐलान किया... तो शाम होते-होते एक मैनपुरी में हलचल बढ़ाने वाली एक तस्वीर आ गई...दरअसल मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी से मुलाकात की... अपर्णा यादव भाजपा की नेता हैं... वो विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा में शामिल हो गई थीं... अक्सर वो भाजपा की बैठक में शामिल होती हैं...नेताओं से मुलाकात होना आम बात है... लेकिन इस बार की मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है.. जब मैनपुरी लोकसभा सीट को लेकर माहौल गर्म है... अब कयास ये लगाए जाने लगे हैं कि भाजपा मैनपुरी में अपर्णा यादव का नाम भी आगे बढ़ा सकती है...
























