एक्सप्लोरर
Ayodhya Land Scam: चंद मिनटों में करोड़ों के घोटाले का आरोप, क्या बोले ट्रस्ट के महासचिव Champat Rai
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बीच ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग की है। संजय सिंह ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से दो करोड़ रुपए कीमत की जमीन 18 करोड़ रुपए में खरीदी। इस बीच महासचिव चंपत राय ने इन आरोपों को निराधार बताया है। देखिए क्या है पूरा मामला .. ?
और देखें




























