Uttarakhand Election 2022 : आज शाम जारी हो सकती है कांग्रेस की दूसरी लिस्ट | Hindi News
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में 17 विधानसभा सीटों के लिए अभी कांग्रेस की माथापच्ची जारी है,,,, जानकारी ये है कि शाम 5:00 बजे सेंट्रल इलेक्शन कमिटी की बैठक होनी है जिसमें इन 17 सीटों पर चिंतन किया जाएगा, माना जा रहा है कि इस दूसरी सूची में हरीश रावत हरक सिंह रावत रणजीत रावत और अनुकृति गुसाईं का भी नाम आ सकता है। दरअसल कांग्रेस ने 53 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं और अभी 17 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित होने बाकी है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरा में जोशी ने कहा कि बैठक को डिजिटल रूप से किया जाएगा और इसमें तमाम नामों पर चिंतन किया जाएगा उम्मीद की जा रही है कि आज शाम को ही इन सभी 17 सीटों पर नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।

























