एक्सप्लोरर
Farmers Protest: आंदोलन के बीच 'खालिस्तान कनेक्शन' आने पर क्या बोले किसान?| ABPGanga
जैसे-जैसे किसानों का आंदोलन बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे दिल्ली की सीमाएं सील होती जा रही है.दिल्ली नोएडा चिल्ला बॉर्डर को भी किसानों के घेराव के बाद बंद कर दिया गया है. हजारों किसान बॉर्डर पर जमे है. किसानों का कहना है कि जब तक कानून वापस नहीं होता है और उनकी बात नहीं मानी जाती है. तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा. किसानों का कहना है हम पर खालिस्तान और आतंकवादी होने का आरोप लग रहा है. हम किसी संगठन से नहीं जुड़े है. हम किसान है और हम सभी अपने खेतों को छोड़ के यहां खड़े हैं. वहीं, दूसरी ओर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. दरअसल, नोएडा गेट का ये रास्ता दिल्ली और नोएडा में काम करने वाले लाखों लोगों के लिए ये मुख्य मार्ग है ऐसे में काफी लोगों को ट्रैफिक डायवर्सन की वजह से परेशानी हो रही है.
और देखें

प्रशांत अग्रवालप्रेसिडेंट, नारायण सेवा संस्थान
Opinion




















