एक्सप्लोरर
PM Modi के स्वागत के लिए तैयार Kashi, जानें- 6 घंटे 40 मिनट के कार्यक्रम में क्या कुछ रहेगा| ABP Ganga
30 नवंबर का दिन काशी में खास रहने वाला है. इस दिन न सिर्फ दीप दीपावली है, बल्कि इस मौके पर काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी का यहां करीब 6 घंटे 40 मिनट का कार्यक्रम है. इस दौरान पीएम मोदी कई कार्यकर्मों में शिरकत करेंगे. पहले खजूरी में जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम चेतसिंह घाट पर लेजर शो का दीदार करेंगे. इसके बाद अलकनंदा क्रूज से नौका विहार करते हुए चेतसिंह घाट पहुचेंगे. यहां वो लेजर शो का लुत्फ उठाएंगे. गंगा की लहरों में पीएम मोदी करीब सात किलोमीटर तक नौका विहार करेंगे. वो विश्वनाथ कॉरिडोर को भी निहारेंगे. पीएम के आगमन को लेकर काशी में उत्साहित है.
और देखें





























