एक्सप्लोरर
Uttarakhand: Harish Rawat ने क्यों रखा मौन व्रत? | ABP Ganga
गुरुवार को लोकसभा से पास हुए कृषि विधेयकों को लेकर सियासी खींचतान शुरू हो गई है. इस बीच विरोध के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मौन व्रत रखा. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने केंद्र सरकार के किसानों से संबंधित तीन विधेयकों को किसानों के खिलाफ साजिश करार दिया है. जिसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी. जिसमें उन्होंने कहा केंद्र सरकार किसानों की परेशानी बढ़ाने के लिए तीन अध्यादेशों को विधेयकों के रूप में मंजूर कराना चाहती है. ये तीनों विधेयकों कृषि भूमि और मंडी कानून के रूप में किसानों को मिले संरक्षण के खिलाफ हैं. सरकारी सस्ता गल्ला प्रणाली के खिलाफ भी ये विधेयक एक साजिश हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका की तर्ज पर कांट्रेक्ट फार्मिंग के नाम पर किसानों की जमीन पर पूंजीपतियों का कब्जा हो जाएगा. इसे सहन नहीं किया जाएगा.
और देखें






























