एक्सप्लोरर
आखिर क्यों UP के लेखपाल हड़ताल पर उतरे? | ABPGanga
कन्नौज में बैठक के दौरान वकीलों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में समूचे यूपी के लेखपाल आज से तीन दिनों की हड़ताल पर चले गए हैं। लेखपालों की इस हड़ताल का प्रयागराज में भी ज़बरदस्त असर देखने को मिल रहा है। प्रयागराज की सभी आठों तहसीलों के वकील आज कामकाज ठप्प कर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाने की मांग कर रहे हैं। प्रयागराज की सदर समेत कई तहसीलों के लेखपालों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पूरी तहसील को बंद करा दिया और वहां कोई कामकाज नहीं होने दिया। लेखपालों का कहना है कि वो 27 सितम्बर को बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। लेखपालों की हड़ताल से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
और देखें

अमित भाटियाEditor, Entertainment LIVE
Opinion


























