एक्सप्लोरर
UP में IAS हों या IPS, सबका होगा सख्त परफॉर्मेंस रिव्यू| Uttar Maange Pradesh
सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की नौकरशाही को बदल डालने की मुहिम चला रखी है. ताबड़तोड़ कार्रवाईयां हो रही हैं और बीते कुछ दिनों मे 2 जिलों कों एसएसपी निलंबित किए जा चुके हैं. अब जानकारी सामने आ रही है कि योगी सरकार ने आईएएस अफसरों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार करवानी भी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि रिपोर्ट सामने आने के बाद परफॉर्मेंस के आधार पर कार्रवाई भी शुरू की जाएगी. ऐसे में सवाल ये है कि क्या इन कार्रवाईयों से बदलाव की रफ्तार तेज होगी और सवाल ये भी कि नौकरशाही से लगाम से हो जाएंगे जनता के काम आसान.
और देखें



















