एक्सप्लोरर
विद्युत विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, इन 5 बिंदुओं पर बनी सहमति| Pradesh Prime| ABPGanga
बिजली के निजीकरण के विरोध में विद्युत विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल आज देर शाम खत्म हो गई. सरकार ने बिजली के निजीकरण का फैसला फिलहाल 3 महीने टाल दिया है. हड़ताल खत्म होने के साथ ही कर्माचारी अपने काम पर लौटने लगे हैं. आपको बता दें कि कल से ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया था. जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में बिजली गुल हो गई थी और पानी के लिए हाहाकार मच गया था. इस बीच पावर ऑफिसर्स असोसिएशन ने भी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया था. इससे राज्य में बिजली संकट के और गहराने की आशंका बढ़ गई थी.
और देखें




























