एक्सप्लोरर
Mau को मिली Special Train की सौगात, UP Diwas पर MLC AK Sharma की अपील मंजूर | ABP Ganga
केंद्र सरकार ने यूपी दिवस के मौके पर एक विशेष सौगात का तोहफा दिया है. एमएलसी एके शर्मा की अपील पर मऊ से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन सेवा शुरू की गई है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ए.के. शर्मा जी के आग्रह पर रेलवे ने आज दिल्ली से मऊ, उत्तर प्रदेश तक विशेष ट्रेन का संचालन शुरु किया. COVID टीकाकरण के शुरु होने के साथ ही इस ट्रेन के चलने से क्षेत्र के नागरिकों को सुविधा होगी, व आर्थिक गतिविधियों में तेजी आयेगी.
और देखें

























