एक्सप्लोरर
UP Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 8 मई से होंगी शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल
आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया गया. यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होंगी. 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 8 मई को शुरू होकर 25 मई को खत्म होंगी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 8 मई से शुरू होकर 28 मई को खत्म होंगी. आपको बता दें कि पहले यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होने वाली थीं.. लेकिन बाद में बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में फेरबदल करते हुए बोर्ड परीक्षाओं को 8 मई से शुरू करने का फैसला किया गया है.
और देखें




























