एक्सप्लोरर
CM Yogi Adityanath के फैसलों का असर, Export में फिर नंबर वन बना UP | ABP Ganga
कोरोना संकट के दौरान निर्यात के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश एक बार फिर से पांचवे पायदान पर पहुंच गया है. कोरोना के चलते दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियां ठप हो गई थीं. जिसके चलते चालू वित्त वर्ष के शुरुआती आठ महीने यानि अप्रैल-नवंबर 2020 के दौरान, देश और उत्तर प्रदेश के निर्यात कारोबार में भी गिरावट दर्ज की गई लेकिन लॉकडाउन से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से निर्यात कारोबार को बढ़ावा देने के लिये उठाए गये कदमों का असर दिखने लगा है और यूपी का निर्यात कारोबार पटरी पर लौटने लगा है. 2019 में अप्रैल से नवंबर तक देश से 14 लाख 84 हजार 386.50 करोड़ रूपये के उत्पादों का निर्यात हुआ. तब यूपी से 80 हजार 58.44 करोड़ रूपये के उत्पादों का निर्यात किया गया. कोरोना संकट के दौरान जब साल 2020 में अप्रैल से नवंबर तक देश से 12 लाख 99 हजार 354.87 करोड़ रूपये के उत्पादों का निर्यात हुआ, तब यूपी से 72 हजार 508.14 करोड़ रूपये के उत्पाद विदेश भेजे गए, जिसके बाद यूपी, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल बिहार, दिल्ली, केरल, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए निर्यात के मामले में देश में पांचवी रैंक पर आ गया.
और देखें

डॉ. ख्याति पुरोहितस्वतंत्र पत्रकार व अध्यापिका
Opinion























