एक्सप्लोरर
तिहाड़ डीजी ने फांसी घर का मुआयना किया
सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मुकेश की याचिका खारिज कर दी है... जिसमें राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका में जल्दबाजी की बात कही गई थी... लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति ने सारे जजमेंट और रिकॉर्ड देखकर दया याचिका खारिज की है... इसके अलावा दोषी मुकेश की तरफ से कहा गया कि उन्हें तिहाड़ जेल में परेशान किया जा रहा है... लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने तमाम दलीलों को दरकिनार करते हुए अर्जी को खारिज कर दिया... वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को निर्भया के चारों दोषियों को फांसी देने के लिए जल्लाद तिहाड़ जेल आएगा...इसके साथ ही फांसी घर के चबूतरे में मरम्मत का काम पूरा कर लिया है... तिहाड़ डीजी ने जेल नंबर तीन फांसी घर का मुआयना भी किया... बता दें कि एक फरवरी को सुबह 6 बजे निर्भया के चारों दोषियों को फांसी होनी है...।
और देखें

मेघा प्रसादसीनियर एडिटर (पॉलिटिकल अफेयर्स)
पत्रकारों पर चिल्लाना नहीं PR, मीडिया को दबाने की कोशिशों की हो आलोचना, Netflix अब ये फैसला आपके हाथ
Opinion
























