एक्सप्लोरर
सीतापुर : जब बीच लहरों पर फंसी विधायक जी की नाव,उफनती लहरों पर याद आए बजरंगबली
आपको दिखाते हैं एक दिलचस्प तस्वीर से...जो सीतापुर से आई है...वायरल हो रही इस तस्वीर के बारे में हम और बात करें...उससे पहले आपको बताना चाहते हैं कि इस समय यूपी के 15 जिले बाढ़ की चपेट में है...जिससे लाखों लोग प्रभावित हैं...सीतापुर भी इन्हीं जिलों में से एक हैं...और यहां एक बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने जिले के विधायक ज्ञान तिवारी निकले...तिवारी को रेऊसा ब्लॉक के अंधपुर गांव का दौरान करना था...इसके लिए उन्हें पीएसी की नाव पर बिठाया गया...लेकिन नाव बीच पानी में बालू के टीले में फंस गई...जिसके बाद विधायक ने बिना वक्त गंवाए हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया...नाव में आई इस खराबी ने लंबा वक्त लगा दिया...जिसकी वजह से विधायक चालीसा पाठ करते रहे...हालांकि बाद में नाव को दुरुस्त कर मंजिल तक पहुंचाया गया....
और देखें






















