एक्सप्लोरर
उत्तराखंड में आज से खुलेंगे स्कूल, सिर्फ 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी ही जा सकेंगे | ABP Ganga
उत्तराखंड में आज से स्कूल खुलेंगे. प्रदेशभर के 10वीं और 12वीं के बच्चों के लिए स्कूलों को खोला जाएगा. इसमें सभी प्राइवेट और सरकारी विद्यालय शामिल हैं. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज से विधिवत स्कूल खुलेंगे. इसके लिए राज्य सरकार ने मानक दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी स्कूलों में सिर्फ 10वीं और 12वीं के छात्रों को बुलाया जाएगा. आगे के हालातों को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा.
और देखें






























