एक्सप्लोरर
कुंभ के अधूरे काम से संत नाराज, 22 नवंबर को सीएम से मिलेंगे संत
हरिद्वार में अगले साल कुंभ मेले का आयोजन होना है। समय कम रह गया है मगर अभी भी कुंभ के काम अधूरे पड़े हैं। सड़कों का निर्माण हो, या फिर कुंभ के लिए बनने वाले पुल सभी का काम अधूरा है। इसे लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी भी काफी नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने मेला प्रशासन और शासन से जल्द इन कामों को पूरा करने की मांग की है। आज सभी तेरह अखाड़ों की अहम बैठक भी जूना अखाड़ा में होने जा रही है। बैठक में प्रस्ताव लिए जाएंगे। जिसके बाद 22 तारीख को देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रतिनिधियों की बैठक होगी।
और देखें


















