एक्सप्लोरर
Varanasi: नाव की सवारी का उठाना है लुत्फ, तो ये काम करना है जरूरी| ABPGanga
वाराणसी में इन दिनों नौका विहार का अलग रूप देखने को मिल रहा है. नौकाओं पर सेफ्टी जैकेट का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है. बिना लाइफ जैकेट के नाविक अपनी नौका पर किसी को बैठा नहीं रहे. बता दें कि वाराणसी जिलाधिकारी ने दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर नौकाओं पर लाइफ जैकेट अनिवार्य कर दिए हैं. इसके बाद नाविक भी इस मुहिम का पालन कर रहे हैं. आम जनता भी इसका खूब सहयोग कर रही है. सुरक्षित नौका विहार पर लोगों की राय एबीपी गंगा ने जानी है.
और देखें





























