एक्सप्लोरर
रामनगर : तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है कोरोना
रामनगर में कोरोना तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है । आज कोरोना संक्रमण से 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई । बुजुर्ग कुछ दिनों से बीमार चल रहा था जिसका एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था,बुजुर्ग रामनगर में चाय की दुकान करता था, बताया जा रहा है बुजुर्ग कुछ दिन पूर्व एक सेंट्रल बैंक के कर्मचारी के संपर्क में आया था, जिसकी कुछ दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी ।वास्थ्य विभाग ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में ले लिया,साथ ही बुजुर्ग के संपर्क में आये हुए लोगो को चिन्हित कर आईसोलेट करने की कार्रवाई की जा रही है।वही पूरे क्षेत्र में हड़मप मंचा हुआ है ।
और देखें






























