एक्सप्लोरर
प्रयागराज में हुई खास रामलीला, ऊर्दू में गाई भगवान राम की महिमा | ABP Ganga
देश में एक तरफ भगवान राम के मंदिर को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। राम के मंदिर पर हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक -दूसरे के खिलाफ देश की सबसे बड़ी अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो वहीं गंगा-जमनी तहज़ीब का संदेश देने वाले प्रयागराज शहर के मुस्लिम समुदाय के लोग इससे बेफिक्र होकर ख़ास अंदाज़ में भगवान राम की महिमा का गुणगान करने में जुटे हुए हैं। यहां मुस्लिम समुदाय के लोग भगवान राम को धार्मिक दायरे से बाहर निकालकर पूरी दुनिया को उनकी मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि और उनके आदर्श -त्याग, विचार और संदेशों से बेहद ख़ास अंदाज़ में रूबरू करा रहे हैं। प्रयागराज के मुस्लिमों ने इसके लिए ख़ास तौर पर उर्दू में रामलीला को तैयार किया है। इस ख़ास रामलीला में राम के किरदार पर ही ज़्यादा फोकस भी किया गया है। उर्दू में तैयार की गई इस ख़ास रामलीला के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर मुस्लिम ही हैं.. तो साथ ही लक्ष्मण और सीता समेत रामलीला के तकरीबन आधे किरदारों को अक्लियत के लोग ही मंच पर पेश भी कर रहे हैं।
और देखें


























