एक्सप्लोरर
मनौना कांड पर राजनीति शुरू,दुष्कर्म पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग की
आगरा के मनौना कांड में राजनीति शुरू हो गई है....एक ओर पीड़िता ने कहा है कि, अगर उसे 8 दिन में इंसाफ नहीं मिला तो आत्मदाह कर लूंगी....तो वहीं अब पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और बाह विधायक पक्षालिका सिंह पर उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी बाबूलाल ने सवाल खड़े किए हैं....चौधरी बाबूलाल भारतीय जनता पार्टी से फतेहपुर सीकरी लोकसभा से सांसद रह चुके हैं....उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग की है....और साथ ही अरिदमन सिंह पर हमला बोला....13 मई को मनौना गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ हालांकि, पुलिस अभी तक सिर्फ 1 ही आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है....बाकी आरोपी फरार हैं....
और देखें




























