एक्सप्लोरर
PM Modi खुद लगवाएंगे कोरोना का टीका, सभी का भ्रम करेंगे दूर | Covid Vaccination
22 जनवरी से उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत होने जा रही है. दूसरे दौर में करीब 1 लाख 41 हजार हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी. वैक्सीनेशन का अभियान 9 बजे से शुरू होगा. जिसके लिए प्रदेश भर में 1 हजार 410 केंद्र बनाए गए हैं. राजधानी लखनऊ में 35 अस्पतालों में 85 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं. जहां कुल 8 हजार 500 लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा. वहीं, कोरोना वैक्सीनेश के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वैक्सीन लगवाएंगे. साथ ही बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी टीका लगवाएंगे. दरअसल, वैक्सीन को लेकर भ्रम को दूर करने और आम लोगों में वैक्सीन के प्रति भरोसा जगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कोरोना का टीका लगवाने का फैसला किया है. कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीनेशन करवाने वालों और टीकाकरण अभियान से जुड़े लोगों से भी बातचीत करेंगे.
और देखें




























