एक्सप्लोरर

वाराणसी में BJP की नई टीम फेल, मंत्री-विधायकों की फौज भी नहीं दिला सकी जीत

यूपी की 11 सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव के नतीजे आ गए हैं. वाराणसी में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद BJP की नई टीम को लेकर सवाल उठ रहे है. यूपी चुनाव से पहले ये खतरे की घंटी है.

उत्तर प्रदेश के 11 सीटों पर एमएलसी चुनाव का नतीजा पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. सियासी जानकारों की माने तो यह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों की सबसे बड़ी परीक्षा रही. 11 सीट में से भारतीय जनता पार्टी ने 6 सीट और समाजवादी पार्टी ने 5 सीट पर जीत हासिल की है. लेकिन सबसे प्रमुख वाराणसी खंड के दोनों सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल करके भाजपा के खेमे में खलबली मचा दी है. 

ऐसा इसलिए भी है क्योंकि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के काशी क्षेत्र की लगभग सभी टीम की घोषणा हो चुकी है. लेकिन नई टीम बनने के बाद वाराणसी खंड के एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को निराशा हाथ लगी है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बीजेपी की नई टीम अपनी पहली परीक्षा में पूरी तरह फेल हो गई. 

बीजेपी की नई टीम का समीकरण फेल

2027 विधानसभा चुनाव से पहले  भाजपा अपने नई टीम के साथ उतर रही है. लेकिन वाराणसी खंड में मिली हार के बाद निश्चित ही काशी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी अपनी पहली परीक्षा में पूरी तरह फेल हो गए हैं. बीजेपी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल की नई टीम एमएलसी चुनाव में जीत तो दूर सपा को कड़ी टक्कर तक नहीं दे सकी. 

जबकि एमएलसी चुनाव में काशी क्षेत्र की तरफ से ताबड़तोड़ बैठकें, वोटरों से सीधा संपर्क के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्थानीय विधायक मेयर से लेकर पार्टी के बड़े नेता तक एमएलसी चुनाव प्रचार में तत्पर दिखाई दिए थे. 

वाराणसी खंड के स्नातक और शिक्षक एमएलसी सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है. इससे पहले भी 2020 में इन सीटों पर सपा के इन्हीं प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर भाजपा खेमे में खलबली मचा दी थी. 

विधानसभा चुनाव से पहले संकेत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर वाराणसी के सभी आठ विधायक अपने चुनावी अभियान में जुट चुके हैं. उनका कहना है कि नियमित तौर पर जनसुनवाई हो, जनसंपर्क अभियान हो या सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य, उसके लिए वह पूरी तरह तत्पर हैं. 

विधायकों का दावा है कि जनता का विश्वास उनके साथ है. लेकिन, यही विधायक बीजेपी को वाराणसी खंड में एक सीट नहीं दिला सके. ऐसे में सियासी जानकार इसे विधानसभा चुनाव से पहले वाराणसी में बीजेपी के लिए खतरे की घंटी मान रहे हैं.  

यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget