एक्सप्लोरर
निर्भया केस में आया बड़ा मोड़, दोषियों की फांसी टालने के आदेश को चुनौती | ABP Ganga
दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्भया मामले में केंद्र सरकार की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें जेल प्रशासन ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है। इसमें तिहाड़ के जेल अफसरों और निर्भया के दोषियों को नोटिस जारी किया है। अब इस मामले की थोड़ी ही देर में लगभग तीन बजे सुनवाई होगी। इससे पहले सुनवाई के दौरान सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि दोषी कानून का दुरुपयोग कर वक्त बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। ये एक ऐसा केस बन गया है। जिसको सिर्फ इस वजह से भी याद रखा जाएगा कि किस तरह से दोषियों ने कानून का दुरुपयोग कर वक्त बर्बाद किया। मेहता ने दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की भी मांग की है। दरअसल दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों की फांसी पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद जेल के अधिकारियों ने कोर्ट का रुख किया है।
और देखें





























