एक्सप्लोरर
Covid: पैदा होते ही इस बच्चे ने किया ऐसा काम, पूरी दुनिया में होने लगी चर्चा | ABPGanga
कोरोना संकट के बीच सोशल मीडिया पर डॉक्टर का मास्क खींचते नवजात की फोटो तेजी से वायरल हो रही है. ये तस्वीर UAE के Dr. Samer Cheaib ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. डॉक्टर ने फोटो के कैप्शन में लिखा- "हम सबको जल्द मास्क से छुटकारा मिल सकता है, ऐसा संदेश मिल गया है". वायरल फोटो में नवजात डॉक्टर का मास्क हटाने की कोशिश करता दिख रहा है. वो डॉक्टर के मास्क को नीचे की तरफ खींचता दिख रहा है. इस तस्वीर को जमकर Likes मिल रहे हैं. वायरल फोटो पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. एक यूजर ने इसे कहा- 'Best Photo of 2020'. किसी ने लिखा, 'बेहतर भविष्य के लिए एक संकेत'! दुनियाभर के लोगों ने इसे Covid के खिलाफ शुभ संकेत बताया है.
और देखें


















