एक्सप्लोरर
मिठाइयों के लिए नए नियम लागू
अगर आप मिठाइयां ख़रीदने जा रहे हैं तो आपको ये जानकारी मिल जायेगी, की ये मिठाई कब की बनी है और आप इसे कब तक इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर नए नियम बन गए हैं। मिठाई के काउंटर पर मिठाई बनाने की डेट के साथ ही उसे कब तक इस्तेमाल किया जा सकता है ये भी लिखना होगा। मिठाई की ट्रे और काउंटर पर अब तारीख लिखना जरूरी है। वहीं कोई कारोबारी अगर इन नियमों का पालन नही करता है तो उस पर दो लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
और देखें





























