एक्सप्लोरर
PFI पर क्या बोले मुख्तार अब्बास नकवी | CAA Violence
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफआई) की संपूर्ण जांच होगी और देखा जाएगा किस ने किस तरीके की गतिविधियां की है। उन्होंने पीएफआई को सिमी का संगठन होने के सवाल पर कहा कि यह जो तमाम संगठन हैं, रूप बदल बदल के देश को तोड़ने का काम करते हैं। आरोप लग रहे हैं कि सिमी का ही बदला हुआ संगठन है इसकी भी जांच हो रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएए के प्रदर्शन के मद्देनजर मुजफ्फरनगर से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें सबूत के अभाव में छोड़ा गया है। इस पर नकवी ने जवाब दिया। साथ ही, मायावती का प्रियंका को लेकर किए गए ट्वीट पर भी बोले नकली। सुनें, उन्होंने क्या कुछ कहा
और देखें




























