एक्सप्लोरर
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.. विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटकता पाया गया.. इस मामले में विवाहिता के परिजन ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं.. मृतका पिंकी की शादी 2 साल पहले हरदी इलाके के बहोरिकापुर निवासी बिपिन के साथ की गई थी.. ससुराल पक्ष की मांग को पूरो करने के लिए दहेज का भी सामान दिया गया था..लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों की तरफ से बार बार मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी. परिजनों की शिकायत पर मामलें में ससुराल पक्ष के 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर मामले की तहकीकात की जा रही है
और देखें






























