एक्सप्लोरर
बीजेपी का बना 'मंगल योग' लेकिन वजह हैं सीएम योगी | UP By Election | ABP Ganga
मंगल योग, लेकिन वजह हैं योगी. यूपी विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं. इन नतीजों में जो कुछ भी है, वो भाजपा के लिए है. विपक्ष के लिए सिर्फ सांत्वना पुरस्कार. भाजपा की झोली में जहां छह सीटें आई हैं तो वहीं विपक्ष के खाते में केवल एक. जौनपुर की मल्हनी सीट लकी यादव ने जीत ली है जबकि देवरिया, बुलंदशहर, नौगांवा सादात, टुंडला, घाटमपुर और बांगरमऊ सीट भाजपा के खाते में चली गई हैं. इन सीटों के रिजल्ट से एक चीज इसी के साथ पुख्ता हो गई है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता और भाजपा सरकार के कामकाज से जनता खुश है.
और देखें




















