एक्सप्लोरर
महोबा- 20 से ज्यादा गोवंशों की मौत
आज हम आपको ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जोकि किसी भी गौभक्त का सीना छलनी कर देगा। सीएम योगी गौमाता के रख रखाव को लेकर कितने भी आदेश दें। लेकिन उनके प्रयासों को कानपुर नगर निगम के अधिकारी ही पलीता लगा रहे हैं। तस्वीरें कानपुर नगम के पनकी गौशाला की हैं, जहां के कर्मचारियों का गायों के प्रति ये अमानवीय व्यवहार ये बताने के लिए काफी हैं, कि सरकार ने गौशाला तो बनवा दी, लेकिन इनके रख रखाव को लेकर अधिकारी बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। पनकी गौशाला में दर्जनों गायों की मौत पर सवाल तो उठ ही रहे हैं, साथ ही गायों की मौत के बाद उन्हें किस तरह जेसीबी से उठाकर ट्रकों में लादा जा रहा है। वहीं इन गायों में कुछ गायें जिंदा भी हैं, लेकिन इन बीमार गायों के साथ भी कर्मचारी अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। इतना ही नहीं इलाज के अभाव में गोवंश मौत के मुंह में समाये जा रहे हैं।
और देखें


























