एक्सप्लोरर
Mahashivratri: कर लो भोले की भक्ति, मिलेगी शक्ति...घर बैठे करें शिव के दर्शन
आज देशभर में महाशिवरात्री की धूम है और आज धर्मनगरी हरिद्वार के महाकुंभ में भी पहला शाही स्नान है. लिहाजा वहां भी लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. हम आपको ऐसी ही दो तस्वीरें दिखा रहे हैं. पहली तस्वीर शिवालयों में भक्ति की है. जहां भक्तों की भारी भीड़ है और महादेव के जय-जय कारे चारों ओर गूंज रहे हैं. तो वहीं हरिद्वार में सुबह सुबह लाखों श्रद्धालु डुबकी लगाते दिखे. चूंकि आज पहला शाही स्नान भी है. लिहाजा इन भक्तों के बाद सभी 13 अखाड़ों के लाखों नागा साधु भी गंगा नदी में डुबकी लगाएंगे. कोविड काल चल रहा है, इसलिए लोगों को इसका भी ख्याल रखना है. साथ ही कुंभ प्रशासन ने मेले में पहुंचने वाले लोगों को खास सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए हैं.
और देखें




























