एक्सप्लोरर
पिथौरागढ़ उपचुनाव में खिला 'कमल'
पिथौरागढ़ उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई है। दिवंगत नेता प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत ने ये चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अंजु लूंठी को हरा दिया है। प्रकाश पंत के निधन के बाद पिथौरागढ़ सीट खाली हुई थी जिस पर बीजेपी ने चंद्रा पंत को चुनाव मैदान में उतारा था। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने चंद्रा पंत को जीत की बधाई दी। कांग्रेस ने इस हार पर कहा कि पार्टी इस पर मंथन करेगी
और देखें


























