एक्सप्लोरर
जंगल में मिला बच्चे का सिर कटा शव, शुक्रवार को खेलने के दौरान हुआ था लापता | High Alert | ABP Ganga
मुजफ्फरनगर में एक मासूम खेल खेल के दौरान लापता हो गया....परिवार वालों ने लाख तलाशा लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला....लेकिन, शनिवार को उस वक्त लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई जब एक बच्चे का सिर कटा हुआ शव जंगल में पड़ा मिला....मौके पर पहुंचे लोगों ने शिनाख्त की तो शव उसी मासूम का था जिसे घर वाले तलाश कर रहे थे....अब सभी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और पुलिस इस जघन्य हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है...
और देखें
























