एक्सप्लोरर
लोकसभा चुनाव का छठा चरण, सुल्तानपुर में वोटिंग जारी
छठे चरण के मतदान में जिन लोकसभा सीटों पर राजनीति का पारा सबसे ज्यादा गर्म है उसमें सुल्तानपुर लोकसभा सीट सबसे अहम मानी जा रही है। सुल्तानपुर में आज होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। कई पोलिंग स्टेशनों को आदर्श पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। इस क्षेत्र में 5 विधानसभा आती हैं। सुल्तानपुर, कादीपुर, इसौली,लंभुआ और सदर के विधानसभा सीटों को मिलाकर बनी सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है। बीजेपी से जहां मेनका गांधी मैदान में है। वहीं कांग्रेस ने डॉ संजय सिंह और गठबंधन से चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह को मैदान में उतारा है।
और देखें




























