एक्सप्लोरर
लॉकडाउन 4.0 में लाइफ स्टाइल
यूपी सरकार ने लॉकडाउन-4 में बड़ी राहत देते हुए बाजारों को खोलने का फैसला किया है....अलावा लोगों को कई और रियायतें भी दी गई हैं....और इन्हीं रियायतों की वजह से लोगों की लाइफ स्टाइल में काफी बदलाव आएगा....((ग्राफिक्स रोल))50 दिन से ज्यादा का वक्त लोग घरों में काट चुके हैं....ऐसे में बाजार खुलेंगे तो लोग खरीदारी के लिए भी निकलेंगे...हालांकि, इसमें भी कुछ एहतियात बरतने होंगे....टैक्सी, ऑटो से सशर्त आवाजाही हो सकेगी....पटरी दुकानदार अपना काम शुरू कर सकेंगे...लॉकडाउन में जो शादियां रुक गई थीं....20 बारातियों के साथ उन शादियों को भी मंजूरी मिल गई है....किसी भी अच्छे अवसर पर मिठाई की बेहद जरूरत महसूस होती है ऐसे में फीकी पड़ी मिठाई की दुकानों पर मिठास लौट आएगी....फैक्ट्रियां खुलने से रुका हुआ काम शुरू होगा....निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में अगर किसी पेशेंट का कोई ऑपरेशन होना है तो वो भी हो सकेगा....खिलाड़ी घर पर बैठे बैठे बोर हो गए हैं तो वो भी अब स्टेडियम में पसीना बहाते दिखाई देंगे....
और देखें



























