एक्सप्लोरर
बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, नड्डा ने किया स्वागत
नई दिल्ली, एबीपी गंगा। मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद ज्योदिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सिंधिया ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। इससे पहले वह दोपहर 12.30 बजे पार्टी में शामिल होने वाले थे, लेकिन बाद में समय को आगे बढ़ा दिया गया।
इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज हम सबके लिए बहुत खुशी का विषय है और आज मैं हमारी वरिष्ठतम नेता दिवंगत राजमाता सिंधिया जी को याद कर रहा हूं। भारतीय जनसंघ और भाजपा दोनों पार्टी की स्थापना से लेकर विचारधारा को बढ़ाने में एक बहुत बड़ा योगदान रहा है। ज्योतिरादित्य जी आज अपने परिवार में शामिल हो रहे हैं, मैं इनका स्वागत करता हूं और हार्दिक अभिनन्दन भी करता हूं।’’
और देखें






























