एक्सप्लोरर
'सरकार किसी की नहीं सुनती, अब किसान सरकार की नहीं सुन रहे'| Jayant Chaudhary| Farmers Protest
मेरठ से पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार किसी की नहीं सुनती और अब किसान सरकार की नहीं सुन रहे हैं. उन्होंने कहा कि कृषि बिल किसानों को नुकसान पहुंचाने वाला बिल है, लेकिन सरकार मान नहीं रही है. सरकार ने इससे पहले भी गलत फैसले लिए हैं, लेकिन उसको स्वीकार नहीं किया गया. नोटबंदी उन फैसलों में से एक है. उनका कहना है कि सरकार को अपनी गलती मानते हुए कृषि कानून वापस लेना चाहिए. गलती मानने से कोई छोटा नहीं हो जाता है. उन्होंने कहा कि जब तक बिल वापस नहीं होगा, किसान वापस नहीं जाने वाले और हमारी पार्टी भी किसानों के साथ है. मैं खुद बड़ौत जाकर आज किसानों से बात करूंगा.
और देखें


















