एक्सप्लोरर
इंडियन एयर फोर्स का दमः हिंदुस्तान के 'वायुवीर' | Indian Airforce | ABP Ganga
8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस है। उससे पहले वायुसेना रिहर्सल में जुटी है और हवा में अपना दम दिखा रही है कि किस तरह वो दुश्मनों को मात देने में सक्षम है। गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर भी कुछ ऐसी ही रिहर्सल की गई। जहां जवान फुल ड्रेस रिहर्सल करते नजर आए। ये नजारा देखते ही बनता है जब हिंदुस्तान के वीर सपूत आसमान में अपनी ताकत का एहसास कराते हैं और संदेश देते हैं कि हम भी किसी से कम नहीं। इस बार रिहर्सल में कुछ खास है कि अमेरिका से खरीदा गया मल्टीपर्पज ट्रांसपोर्ट चिनूक हेलीकॉप्टर और अटैक हेलीकॉप्टर यानि अपाचे फ्लाइ पास्ट में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इसके अलावा भी काफी कुछ खास दिखने वाला है।
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion





















