एक्सप्लोरर
बिजली विभाग का अजब-गजब कारनामा उड़ा देगा आपके भी होश| Unnao| ABPGanga
उन्नाव से बिजली विभाग का एक बड़ा कारनामा सामने आया है. यहां एक किसान को 26 लाख का बिल भेज दिया गया. बिल पहुंचने के बाद से किसान के घर पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. फिलहाल मामला विद्युत विभाग की जानकारी में है और जांच चल रही है. गंगा घाट थाना क्षेत्र के बेहटा गांव के रहने वाले भूमिहीन किसान रामू राठौर के घर 26 लाख का बिजली बिल पहुंच गया. इसके बाद परिवार के लोग पेरशान हो गए. किसान लगातर विद्युत विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहा है लेकिन किसान कि समस्या की कोई सुध नहीं ले रहा है. किसान रामू राठौर ने बताया कि मेरे पास जमीन भी नहीं है और 5-5 बेटियों की शादी करनी है. 26 लाख का बिल कैसे आ गया है, समझ नहीं आ रहा है. अधिकारी लगातार केवल आश्वासन दे रहे हैं. कोई कुछ ध्यान नहीं दे रहा है.
और देखें


















