एक्सप्लोरर
देखें, वीडियो हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर लगातार हो रही है बर्फबारी
चारधाम यात्रा का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां रुद्रप्रयाग में बाबा केदार के मंदिर परिसर की बर्फ को कुछ हद तक साफ कर लिया गया है। बता दें कि केदारनाथ के कपाट 9 मई को खुलेंगे। कपाट खुलने से पहले केदारनाथ के रास्ते और केदारपुरी की बर्फ को साफ किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो, क्योंकि इस बार रिकॉर्ड 15 फीट बर्फ यहां पड़ी है। वहीं, जोशीमठ हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर लगातार हो रही है बर्फबारी। बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है ,जिससे हेमकुंड साहिब में अभी भी जमी है। 20 फीट से अधिक बर्फ होने के कारण चारों तरफ केवल बर्फ ही बर्फ आ रही है।
और देखें


















