एक्सप्लोरर
Raebareily में खुलेआम चल रहा रिश्वत का खेल, अधिकारियों को 'चढ़ावे' बिना नहीं बनता काम !| Mudde Ki Baat
मुद्दे की बात में अब बात रिश्वत के उस खेल की. जो रायबरेली में खुलेआम चल रहा है. जहां स्वास्थ्य विभाग में धड़ल्ले से हो रही घूसखोरी मुख्यमंत्री योगी की जीरो टारलेंस वाली नीति पर पलीता लगा रही है क्योंकि एक तरफ सरकार गरीबों को मुफ्त इलाज कराने की सुविधा दे रही है. दूसरी तरफ रायबरेली के लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात अधीक्षक और कर्मचारी मुफ्त इलाज के नाम पर धन की उगाही कर रहे हैं. यहां स्वास्थ्य के नाम पर हर छोटे काम के लिए पहले अधिकारी और कर्मचारियों को चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है क्योंकि रिश्वत के चढ़ावे के बिना यहां कोई काम नहीं होता लेकिन जब रिश्वत के इस खेल के बारे में भाजपा नेता को पता चला तो उसने जमकर हंगामा काटा और फिर क्या हुआ. ये रिपोर्ट में देखिए.
और देखें























